Wed. Mar 11th, 2026

प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत बाला सुंदरी मन्दिर के पास जंगल में सडी गली अवस्था में एक शव पडे होने की सूचना थाना प्रेमनगर को प्राप्त हुई


देहरादून

*थाना प्रेमनगर*

प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत बाला सुंदरी मन्दिर के पास जंगल में सडी गली अवस्था में एक शव पडे होने की सूचना थाना प्रेमनगर को प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर बाला सुंदरी मंदिर के पास अंदर जंगल मे एक महिला का शव सडी गली अवस्था में पडा था, जो 04 से 05 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।

 

मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। शव की शिनाख्त हेतु आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

 

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा महिला की शिनाख्त तथा घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

The post प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत बाला सुंदरी मन्दिर के पास जंगल में सडी गली अवस्था में एक शव पडे होने की सूचना थाना प्रेमनगर को प्राप्त हुई appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *