Sun. Mar 1st, 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं


देहरादून

रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के प्रेमनगर में माँ बधाणगढ़ी पिंडर घाटी समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के साथ-साथ उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं कुर्मांचल परिषद हाथीबड़कला शाखा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोहों में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार समाज में सद्भाव और एकता का संदेश देता है।

 

देहरादून के प्रेमनगर में माँ बधाणगढ़ी पिंडर घाटी समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने फूलों की होली खेली तथा उपस्थित जनसमूह को रंगों के इस पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने पिंडर घाटी क्षेत्र में आवश्यक स्थानों पर मिलन केंद्र बनाए जाने की घोषणा भी की, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

 

इसके उपरांत मंत्री जोशी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने पत्रकार बंधुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कुर्मांचल परिषद, हाथीबड़कला द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराएं हमारी पहचान हैं और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

The post उत्तरांचल प्रेस क्लब सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *