मानवता का कर्तव्य निभाती दून पुलिस
देहरादून
*मानवता का कर्तव्य निभाती दून पुलिस*।
*गुमशुदा नाबालिक बालक को दून पुलिस ने सकुशल किया बरामद*
*घर वालों की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से चला गया था नाबालिक बालक*
*गुमशुदा को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने नम आंखों से किया दून पुलिस का आभार प्रकट*
*थाना डालनवाला*
एक व्यक्ति निवासी ग्राम गुलजार की पुरवा थाना कुमारगंज जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश हाल निवासी संजय कॉलोनी मोहिनी रोड थाना डालनवाला देहरादून ने चौकी आराघर में सूचना दी कि उनका नाबालिक पुत्र उम्र करीब 13 वर्ष जिसे उसकी माताजी द्वारा स्कूल न जाने पर डांटा व धमकाया गया था घर से साइकिल लेकर बिना बताए कहीं चला गया है और अभी तक घर वापस नहीं आया है।
सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कंट्रोल रूम के माध्यम से उक्त गुमशुदा बालक के संबंध में तलाश कराने हेतु अवगत कराते हुए सीसीटीवी फुटेज तथा आने जाने वाले लोगो से बालक के संबंध में जानकारी करते हुए पुलिस टीम द्वारा उक्त नाबालिक बालक को डालनवाला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों की सुपुर्द किया गया।नाबालिग को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
The post मानवता का कर्तव्य निभाती दून पुलिस appeared first on Punjab Times.