Tue. Feb 24th, 2026

छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला


*थाना प्रेमनगर*

 

*छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला*

 

*एसएसपी दून के निर्देशों प्रेमनगर क्षेत्र में दून पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान*

 

*स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध तथा नशे के विरूद्ध किया जागरूक*

 

*आमजन के सहायतार्थ जारी किए गये हेल्पलाइन नंबरो के सम्बन्ध में दी विस्तृत जानकारी।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के

निर्देशों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा “पुलिस आपके द्वार” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।

 

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक: 24-02-26 को प्रेमनगर पुलिस द्वारा प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत गुरुनानक कॉलेज झझरा में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापकगणो को नशे के दुष्प्रभावों, उससे बचाव तथा साइबर अपराधों के तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकगणों द्वारा नशे तथा साइबर अपराधों के सम्बन्ध में पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया गया।

 

अभियान के दौरान दून पुलिस की टीम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों को उनके आस-पास के क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में पुलिस को जानकारी देने हेतु प्रेरित करते हुए उनकी पहचान को पूर्ण रूप से गोपनीय रखने के आश्वासन दिया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकगणों द्वारा स्वंय नशे से दूर रहते हुए अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के विरूद्ध जागरूक किये जाने तथा नशे के विरूद्ध चलाई जा रही दून पुलिस की मुहीम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया गया।

The post छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *