Wed. Feb 25th, 2026

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान का दिखा असर


थाना क्लेमेंटाउन*

*अवैध देशी तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को चेकिंग के दौरान दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर देसी तमंचा व 01 जिंदा कारतूस हुआ बरामद*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी स्नेचिंग की घटना में जा चुका है जेल*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

 

दिये गये निर्देशों के अनुपालन मे जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में दिनांक – 22/02/2024 की रात्रि में थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पिपलेश्वर मंदिर के पास से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए 01 व्यक्ति को रोेककर पूछताछ की गई तो अभियुक्त द्वारा अपना नाम आकाश सुबा पुत्र बंटी सुबा निवासी नई बस्ती निकट दुर्गा मंदिर क्लेमेंट टाउन, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष बताया गया, संदिग्धता के आधार पर अभियुक्त की तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 01 अवैध देसी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद होने पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सँ0- 17/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त आकाश के विरुद्ध दिनांक 21/02/26 की रात्रि में कुमाई स्वीट शॉप वाली गली सोसायटी एरिया में छात्रों के एक गुट से हुए आपसी विवाद/झगड़ा में तमंचे से फायर किये जाने की सूचना स्थानीय लोगों से प्राप्त हो रही थी तथा उनके द्वारा भी आकाश के अवैध तमंचे के साथ क्षेत्र में घूमने की बात बताई जा रही थी। उक्त घटना के संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं दी गई थी, अभियुक्त का पूर्व में भी स्नेचिंग की घटना में जेल जाना प्रकाश में आया है।

 

*नाम पता अभियुक्त :-*

 

आकाश सुबा पुत्र बंटी सुबा निवासी नई बस्ती निकट दुर्गा मंदिर, क्लेमेंटाउन, देहरादून, उम्र- 24 वर्ष

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*

1- मु०अ० सं० – 17/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना क्लेमेंटाउन, देहरादून

2- मु०अ०सं०- 44/2025 धारा 304 (2), 317(2) बीएनएस थाना क्लेमेंटाउन

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 विकास शुक्ला, चौकी प्रभारी आशा रोड़ी

2- हे0कां0 धनवीर सिंह

3- का0 गणेश नेगी

4- का0 इदु खान

The post एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान का दिखा असर appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *