Fri. Feb 6th, 2026

दिन हो या रात दून पुलिस हर पल आपके साथ


देहरादून

*दिन हो या रात दून पुलिस हर पल आपके साथ*

 

*सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ट्रेकिंग रूट पर पहाडियों एवं जंगलों के बीच फंसे युवको के लिये मददगार बनी दून पुलिस*

 

*10 युवक ट्रेकिंग के दौरान रात्रि में रास्ता भटककर फंस गये थे जंगल में*

 

*दून पुलिस ने युवकों का सकुशल रेस्क्यू कर निकाला बाहर*

 

*देर रात्रि पुलिस से मिली तत्काल सहायता पर युवको ने जताया दून पुलिस का आभार*

 

*कोतवाली सहसपुर*

 

दिनांक – 05/02/2026 को देर रात्रि पुलिस कंट्रोल रुम 112 के माध्यम से थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त हुई कि करीब 10 व्यक्ति, जो भदराज ट्रेकिंग पर गये थे, रात में अधेरा होने के कारण अपने ट्रेकिंग रुट से भटक कर जंगल में चले गये है और उन्हें रास्ते का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा तत्काल कोतवाली मे रेस्क्यू टीम गठित कर उक्त व्यक्तियों की तलाश हेतु मय राहत एवं बचाव उपकरणों के भदराज ट्रेकिंग रुट हेतु रवाना किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा कोटी में पहुँचकर वन विभाग के वीट अधिकारी व गाँव के व्यक्तियों का सहयोग लेते हुए रेस्क्यू/सर्च अभियान चलाया गया व देर रात्रि काफ़ी ढूंढ खोज व सकारात्मक प्रयास से भदराज जंगल ट्रेक से 10 व्यक्तियों क्रमश: 1- अभिषेक चौहान पुत्र शिवराम निवासी विकासनगर, उम्र-29 वर्ष, 2- हेमन्त पुत्र मदन गोपाल निवासी श्यामपुर प्रेमनगर, देहरादून, उम्र-26 वर्ष, 3- प्रिन्स पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी मिठ्ठी बेरी, प्रेमनगर, उम्र-18 वर्ष, 4- शिवम पुत्र सुनील प्रसाद निवासी उपरोक्त उम्र-18 वर्ष, 5- अर्चित पुत्र राजेश निवासी स्पेशल विंग, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र-18 वर्ष, 6- सक्षम घई पुत्र हरीश घई निवासी प्रेमनगर, देहरादून, उम्र-23 वर्ष, 7- मंयक राय पुत्र मनोज राय निवासी मिठ्ठी बैरी, प्रेमनगर, देहरादून उम्र-19 वर्ष, 8- शिवाशु पुत्र सन्तोष निवासी उपरोक्त उम्र-18 वर्ष, 9-हर्षित पुत्र सन्तोष निवासी उपरोक्त उम्र-16 वर्ष, 10- उज्जवल पुत्र प्रवेश निवासी प्रेमनगर देहरादून उम्र-18 वर्ष, को देर रात्रि में काफी कठिनाई व परिश्रम के द्वारा कोटी गाँव से लगभग 03 किलोमीटर ऊपर जंगल में सर्च अभियान के दौरान सकुशल रेस्क्यू करते हुये निकाला गया तथा सभी युवको को उनके गनत्वय को भिजवाया गया।

 

*पुलिस ठीमः-*

 

1- उ0नि0 नीरज त्यागी

2- कानि0 ललित कुमार

3-कानि0 अमोल राठी

4- कानि0 प्रदीप विष्ट

5- कानि0 रविंद्र आर्या

6- हो0गा0 निशान्त जवाडी।

The post दिन हो या रात दून पुलिस हर पल आपके साथ appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *