Thu. Feb 5th, 2026

एसएसपी दून की सख्ती का फिर दिखा असर


देहरादून

*स्ट्रीट क्राइम पर दून पुलिस का एक और प्रहार*

*वृद्ध महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में छीनी गयी चैन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिया था घटना को अंजाम*

*थाना नेहरु कॉलोनी*

दिनांक 02/02/26 को वादिनी मालमती राणा पत्नी स्व0 श्री चंद्र सिंह राणा निवासी लेन नंबर 1, अनिकेत विहार, दून यूनिवर्सिटी रोड देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर तहरीर दी कि अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्ति दून यूनिवर्सिटी रोड पर शिवम डेरी के पास से उसके गले से चैन छीन कर भाग गए हैं। जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0 42/26 धारा 304(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो को चैक करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही स्नेचिंग की घटनाओं में पूर्व में प्रकाश में आये अभियुक्तों के संबंध में जानकारी करते उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही तथा अथक प्रयासों से दिनांक 04/02/26 को पुलिस टीम द्वारा मोथरोवाला पुल से दौराने चैकिंग घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से घटना में छीनी गयी चैन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK07U 1389 बरामद किया गया।

 

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा उसके द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में छिनी गई चैन को अभियुक्त बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। घटना में शामिल अभियुक्त के साथी की तलाश की जा रही है।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

शादाब अली पुत्र राशिद अली निवासी नियामवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र – 25 वर्ष

 

*बरामदगी :-*

1- घटना में छीनी गयी चैन

2- घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल UK0U1389

 

*अपराधिक इतिहास :-*

 

1- मु0अ0सं0- 75/19, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना नेहरुकोलोनी, देहरादून।

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ०नि० प्रवीन पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास

2- हे०का० विद्यासागर

3- का० श्रीकांत ध्यानी

4- का० बृजमोहन रावत

5- का० विनोद बचकोटी

6- का० संदीप छाबड़ी

7- का० श्रीकांत ध्यानी

8- का० अर्जुन कुमार

The post एसएसपी दून की सख्ती का फिर दिखा असर appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *