मुख्यमंत्री से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने की शिष्टाचार भेंट
*मुख्यमंत्री से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने की शिष्टाचार भेंट*
देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सांसद श्री ठाकुर के मध्य देश एवं राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में विकास, जनकल्याण एवं आपसी समन्वय से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
The post मुख्यमंत्री से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने की शिष्टाचार भेंट appeared first on Punjab Times.