Sat. Nov 21st, 2026

UKSSSC भर्ती परीक्षा के लिए मुस्तैद दून पुलिस


देहरादून

*UKSSSC भर्ती परीक्षा के लिए मुस्तैद दून पुलिस*

 

*पारदर्शी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों किये सुरक्षा के समुचित प्रबंध*

 

*सभी परीक्षा केंद्रों पर है पुलिस की कड़ी निगरानी*

 

*एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा*

 

*परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश*

 

*परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के उपरांत अंदर जाने की दी गयी अनुमति*

 

*सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी रही जा रही सतर्क दृष्टि*

 

*परीक्षा केंद्रों के आस- पास पुलिस द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर अवांछित तत्वों पर रखी जा रही पैनी निगाह*

 

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अन्य अधिकारियों द्वारा भी लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा*

 

*देहरादून में कुल 17 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही सहकारी निरीक्षक वर्ग -2/ सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षाएं*

 

 

आज दिनांक 16/11/2025 को जनपद के 17 परीक्षा केन्द्रों पर UKSSSC द्वारा सहकारी निरीक्षक वर्ग -2/ सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। उक्त परीक्षा को सकुशल रूप से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गये निर्देशों पर सभी परीक्षा केंद्रों में समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया है। पुलिस द्वारा परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की प्रॉपर चेकिंग/ फिक्सिंग के उपरांत ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से भी हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जा रही है।

 

वरिष्ठ पुलिस देहरादून द्वारा स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही उपस्थित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आस पास पुलिस को नियमित रूप से भ्रमणशील रखकर अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।

 

परीक्षा के दौरान सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया साथ ही सुरक्षा के संबंध में उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए गए।

The post UKSSSC भर्ती परीक्षा के लिए मुस्तैद दून पुलिस appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *