Sat. Nov 21st, 2026

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है।

 

मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को भी दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व प्रत्येक घर में खुशियां लेकर आए और उत्तराखंड निरंतर विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली के अवसर पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखें।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाला समय उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास का साक्षी बनेगा।

The post प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *