Sat. Nov 21st, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जगन्नाथ मन्दिर पर आधारित त्रिवेणी दिग्दर्शन पुस्तक भेंट करते लेखक शिवप्रसाद सेमवाल शास्त्री


देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में जनपद उत्तरकाशी के ग्राम साल्ड निवासी प्रख्यात लेखक शिवप्रसाद सेमवाल शास्त्री ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री जोशी को उत्तरकाशी जनपद के साल्ड एवं बड़ेथी में स्थित जगन्नाथ मंदिर पर आधारित अपनी पुस्तक “त्रिवेणी दिग्दर्शन” भेंट की।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लेखक सेमवाल के इस साहित्यिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक प्रदेश की संस्कृति और आस्था के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को उजागर करने वाला यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जगन्नाथ मन्दिर पर आधारित त्रिवेणी दिग्दर्शन पुस्तक भेंट करते लेखक शिवप्रसाद सेमवाल शास्त्री appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *