Sat. Nov 21st, 2026

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित प्रधानों का मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मान


 

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विजय प्राप्त ग्राम प्रधानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास की रीढ़ हैं और लोकतंत्र की पहली सीढ़ी पंचायतें ही होती हैं। उन्होंने आशा जताई कि सभी प्रधान गांव के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

सम्मानित नव निर्वाचित प्रधानों में गजियावाला से पूनम रेगमी, गंगोल पंड़ितवाड़ी से सुनील क्षेत्री, सिगली से विक्रम सिंह थापली, बिष्टगांव से भारती जवाड़ी, भगवन्तपुर से रेनू नैथानी शर्मा और भितरली से आरती शामिल रहे।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह रावत, मंडल महामंत्री किरन जवाड़ी, पूर्व प्रधान जितेन्द्र राणा, समुन्दर रेगमी, गणेश सौती शर्मा, संजय शर्मा, केदार जोशी, माया राणा, मुकेश कनौजिया, धीरज ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित प्रधानों का मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मान appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *