मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज डोईवाला स्थित अमर उजाला उत्तराखण्ड के स्टेट ब्यूरो प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत राकेश खंडूड़ी के आवास पहुंचे। मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राकेश खंडूड़ी का पत्रकारिता जगत में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से पत्रकारिता क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
The post मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। appeared first on Punjab Times.