Sat. Nov 21st, 2026

शराबियों की बारात लेकर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा


देहरादून

 

*सड़क किनारे खुलेआम जाम गटक रहे पियक्कड़ों का दून पुलिस ने उतारा सुरूर*

 

*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 90 व्यक्तियों को दून पुलिस द्वारा लाया गया थाने*

 

*सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए वसूला 22,500/- रुपये का जुर्माना, दी सख्त हिदायत*

 

*एसएसपी दून के निर्देशों पर शराबियों के विरुद्ध लगातार जारी है दून पुलिस का अभियान*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के दौरान दिनांक 30-08-2025 की रात्रि में दून पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 90 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 90 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 22,500/- रू0 का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान 04 वाहनों को पुलिस द्वारा सीज किया गया।

The post शराबियों की बारात लेकर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *