Sat. Nov 21st, 2026

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून आर्मी अस्पताल में घायल सैनिकों का हाल जाना


देहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचकर उत्तरकाशी के धराली हर्षिल क्षेत्र में आई दैवीय आपदा के दौरान घायल हुए 14 राजपूताना राइफल्स के लेफ्टिनेंट कर्नल आदर्श टी एवं राइफलमैन केशव सहवाग से भेंट कर उनका हालचाल जाना।

 

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों से घायल जवानों के उपचार की जानकारी ली तथा उनके समुचित उपचार को कहा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 

इस दौरान स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर राम सिंह थापा, सेना अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर परीक्षित सिंह सहित सेना अस्पताल के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

The post सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून आर्मी अस्पताल में घायल सैनिकों का हाल जाना appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *