Fri. Nov 20th, 2026

श्रावण मास के सोमवार के पावन अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और उनकी धर्म पत्नी निर्मला जोशी


 

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रावण मास के सोमवार के पावन अवसर पर न्यू कैंट रोड स्थित माता मंदिर में धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वोत्तम काल है। उन्होंने कहा कि सावन में शिवजी का जलाभिषेक करने से मन की शांति मिलती है और सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धा और आस्था से जुड़ा यह महीना हमें अपने जीवन में संयम, सेवा और सकारात्मक सोच को अपनाने की प्रेरणा देता है।

The post श्रावण मास के सोमवार के पावन अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और उनकी धर्म पत्नी निर्मला जोशी appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *