Fri. Nov 20th, 2026

एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर कावड़ श्रद्धालुओं के लिए प्रेमनगर में आयोजित किये गये 03 दिवसीय भंडारे का दून पुलिस द्वारा किया गया विधिवत समापन


प्रेम नगर/देहरादून

 

*एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर कावड़ श्रद्धालुओं के लिए प्रेमनगर में आयोजित किये गये 03 दिवसीय भंडारे का दून पुलिस द्वारा किया गया विधिवत समापन*

*पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून द्वारा पूजा अर्चना कर, कावड़ श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद व भोजन*

*पुलिस टीम द्वारा कावड़ श्रद्धालुओं के साथ बैठकर ग्रहण किया भंडारे में बना प्रसाद व भोजन*

*कावड़ श्रद्धालुओं को यात्रा की दी शुभकामनये*

*पुलिस सेवा भाव से प्रसन्न होकर श्रद्धालुओं ने अपना आशीर्वाद देकर अगले साल फिर मिलेंगे भोले का जयकारा करते हुऐ अग्रिम यात्रा के लिए किया प्रस्थान*

*भंडारे में 04 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद व भोजन*

*कावड़ श्रद्धालुओं के लिये भोजन के अतिरिक्त विश्राम ग्रह, स्नान व जलपान की भी की गई समुचित व्यवस्था*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के निर्देशन में जनपद देहरादून के विभिन्न स्थानों पर कांवड़ श्रद्धालुओं की सेवा भाव हेतु भंडारे का आयोजन किया जा रहा है एवम हर प्रकार से सहायता की जा रही है।

उक्त क्रम में 20/07/2025 से दिनांक 22/07/2025 तक दून पुलिस द्वारा प्रेमनगर में कावड़ श्रद्धालुओं के लिए तीन दिवसीय भंडारे का आयोजन 24 घंटे किया गया। इसके साथ साथ यात्रा में आये श्रद्धालुओं के लिए विश्राम करने हेतु समुचित व्यवस्था की गई।

श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के निकट ही उनके स्नान करने की अलग से व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त लगातार जलपान की उचित व्यवस्था भी की गई । उक्त भंडारे का आज पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात विधिवत समापन किया गया। समापन से पूर्व पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सभी कावड़ श्रद्धालुओं को भंडारे का भोजन व प्रसाद वितरित किया गया साथ ही थाना प्रेमनगर में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों व कावड़ श्रद्धालुओं के साथ बैठकर भंडारे का भोजन व प्रसाद ग्रहण किया गया।

पुलिस सेवा भाव से प्रसन्न होकर सभी श्रद्धालुओं ने दून पुलिस को अपना आशीर्वाद देकर अगले साल फिर मिलेंगे भोले का जयकारा करते हुऐ अग्रिम यात्रा के लिये प्रस्थान किया गया।

उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकार प्रेमनगर, थानाध्यक्ष प्रेमनगर, चौकी प्रभारी झाझरा, चौकी प्रभारी बिधौली एवं थाना प्रेमनगर में नियुक्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

The post एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर कावड़ श्रद्धालुओं के लिए प्रेमनगर में आयोजित किये गये 03 दिवसीय भंडारे का दून पुलिस द्वारा किया गया विधिवत समापन appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *