Fri. Nov 20th, 2026

फ्लेवर्स ऑफ होम शेफ्स और टेस्ट ऑफ होम बेकर्स पुस्तकों का विमोचन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


 

देहरादून

सुबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में लेखिका दीपा चावला द्वारा रचित दो पुस्तकों फ्लेवर्स ऑफ होम शेफ्स एवं टेस्ट ऑफ होम बेकर्स का विमोचन किया।

 

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने लेखिका दीपा चावला और सभी प्रतिभागी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, यह केवल पुस्तक विमोचन नहीं, बल्कि उन महिलाओं की वर्षों की मेहनत और निपुणता को पहचान देने का प्रयास है, जिन्होंने घर की चारदीवारी के भीतर रहकर पाक कला में दक्षता हासिल की है। अब इन प्रतिभाओं को मंच और पहचान मिल रही है, जो अत्यंत सराहनीय है।

 

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 करोड़ लखपति दीदी के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने अब तक 1.65 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मातृ शक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है और राज्य सरकार इस दिशा में सतत प्रयासरत है। मंत्री जोशी ने महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए इस तरह के प्रयासों को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

 

इस मौके पर लेखिका दीपा चावला के साथ-साथ प्रिया गुलाटी, पूजा रावत, रोमी सलूजा, अंजना साहनी, शिवानी कौशिक गुप्ता, आदर्श भाटिया, मधु चावला, नीता कंसारा, लता कपूर, अर्चना गोयल, अंजना वही, तृप्ति जुयाल सेमवाल और पारुल अग्रवाल जैसी कई प्रतिभाशाली महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

The post फ्लेवर्स ऑफ होम शेफ्स और टेस्ट ऑफ होम बेकर्स पुस्तकों का विमोचन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *