Fri. Nov 20th, 2026

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष शिवम भट्ट के नेतृत्व में गांधी पार्क में हरेला पर्व मनाया गया।


देहरादून

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष शिवम भट्ट के नेतृत्व में गांधी पार्क में हरेला पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए और पौधारोपण किया, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।

 

जिला अध्यक्ष शिवम भट्ट ने कहा, “हरेला पर्व हमें पर्यावरण की रक्षा करने का अवसर देता है। पौधारोपण से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अच्छा भविष्य बना सकते हैं।”

 

कार्यक्रम में जिला महासचिव वैभव पंत ने कहा, “यह आयोजन पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को उजागर करता है।

 

इस आयोजन में संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष राजू वर्मा, महासचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, कोषाध्यक्ष रुद्रपाल सिंह, जिला देहरादून अध्यक्ष शिवम भट्ट,जिला महासचिव वैभव पंत, कार्यकारणी सदस्य सार्थक चमोली सदस्य रमन अरोरा स्वप्निल कनोजिया, नकुल अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

 

The post उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष शिवम भट्ट के नेतृत्व में गांधी पार्क में हरेला पर्व मनाया गया। appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *