Thu. Nov 19th, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण करने पर मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई शुभकामनाएं


देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य के मुख्य सेवक के रूप में सेवा, समर्पण और शुचिता के चार वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और राज्य ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड शीघ्र ही एक विकसित राज्य के रूप में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।

The post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण करने पर मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई शुभकामनाएं appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *