Fri. Nov 20th, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले फोटोग्राफर भूमेश भारती, भेंट की “एरियल विस्टाज़ ऑफ उत्तराखंड” कॉफी टेबल बुक


प्रेस नोट

 

*कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज वरिष्ठ फोटोग्राफर भूमेश भारती ने भेंट की। इस दौरान भूमेश भारती ने मंत्री जोशी को उत्तराखंड की प्राकृतिक सौंदर्यता पर आधारित अपनी विशेष कॉफी टेबल बुक “एरियल विस्टाज़ ऑफ उत्तराखंड” भेंट की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सतीश शर्मा भी उपस्थित रहे।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखंड के विभिन्न दर्शनीय स्थलों और प्राकृतिक छटाओं को ड्रोन कैमरे से ली गई अद्भुत और दुर्लभ तस्वीरों के माध्यम से दर्शाती है। मंत्री गणेश जोशी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास राज्य की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य अविश्वसनीय है और भूमेश भारती द्वारा प्रस्तुत यह पुस्तक राज्य की सुंदरता को एक नई दृष्टि से प्रस्तुत करती है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने भारती को उनके रचनात्मक कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले फोटोग्राफर भूमेश भारती, भेंट की “एरियल विस्टाज़ ऑफ उत्तराखंड” कॉफी टेबल बुक appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *