Thu. Nov 19th, 2026

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


देहरादून

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का देहरादून पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

 

वन अनुसंधान संस्थान के अतिथि गृह में मिलने पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को केदारनाथ जी की प्रतिकृति एवं उत्तराखंड में निर्मित मिलेट उत्पाद की किट भेंट की। इस बीच दोनों के बीच उत्तराखंड के कई समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और छावनी परिषद देहरादून के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता भी उपस्थित रहे।

The post केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *