Thu. Nov 19th, 2026

अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरती दून पुलिस


देहरादून

 

*थाना रायवाला क्षेत्रान्तर्गत बन्द मकान में चोरी की घटना को अजांम देने की योजना बना रहे 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार किया गया ।*

 

*अभियुक्तों के कब्ज़े से 03 चाकू हुए बरामद*

 

*थाना रायवाला:*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध क्रिया कलापों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना रायवाला क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान दिनांक 17-06-25 मुखबिर की सूचना पर मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे जंगल सफारी वाले रास्ते पर बन्द मकान में चोरी की घटना करने की योजना बना रहे 03 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तो के कब्जे से 03 चाकू बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना नाम: 01: रजत अग्रवाल पुत्र अरूण अग्रवाल 02: कपिल मेहरा पुत्र विजय मेहरा तथा 03: नवीन पुत्र जोगेन्द्र बताया गया। अभियुक्तों द्वारा बताया कि वो वन विभाग की झोपडी के पास स्थित एक बन्द मकान में चोरी करने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0सं0: 107/2025 धारा 313 बीएनएस व 25/4 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण अभियुक्त:*

1. रजत अग्रवाल पुत्र अरूण अग्रवाल नि0 नियर शिव मन्दिर वीआईपी कालोनी किरायेदार सरोजनी गिरी माता जी हरिपुरकला रायवाला उम्र दृ 29 वर्ष

2. कपिल मेहरा पुत्र विजय मेहरा नि0 चूलियाना थाना आईएमटी रोहतक हरियाणा उम्र दृ 19 वर्ष

3. नवीन पुत्र जोगेन्द्र नि0 चूलियाना थाना आईएमटी रोहतक हरियाणा उम्र-28 वर्ष

 

*विवरण बरामदगी:* 03 चाकू

 

*पुलिस टीम:*

1- अपर उ0नि0 अरूण कुमार

2- हे0कानि0 चन्द्रशेखर

3- का0 सन्दीप सैनी

4- का0 अनिरूद्ध

5- का0 जसवीर

The post अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरती दून पुलिस appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *