पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण।
देहरादून
*01 शातिर वाहन चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में।*
*अभियुक्त के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद।*
*कोतवाली पटेलनगर*
दिनाँक 07-06-2025 को वादी श्री अम्बू पाण्डेय पुत्र स्व0 देव पाण्डेय निवासी चन्द्रबनी रोड सेवला खुर्द पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर आकर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के बाहर से उनकी काले रंग की स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एक्यू-5331 को चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0-275/2025 धारा 33(2) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। संदिग्धों के प्राप्त हुलिये के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 09-06-2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर माजरा क्षेत्र से अभियुक्त उस्मान पुत्र शहीद अहमद को चोरी की गयी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* उस्मान पुत्र शहीद अहमद निवासी कुंएवाली गली माजरा थाना पटेलनगर देहरादून ।
*बरामदगी:* चोरी की गई स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एक्यू-5331 काला रंग
*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी कोतवाली पटेलनगर
2- अ0उ0नि0 विजय प्रताप सिंह
3- कानि0 विपिन्न कुमार
4- कानि0 अरविन्द बर्थवाल
The post पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण। appeared first on Punjab Times.