Thu. Nov 19th, 2026

आपरेशन लगाम” के अन्तर्गत दून पुलिस की कडी कार्यवाही।


देहरादून

 

*सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, वाहन में अवैध रूप से लाठी डण्डे रखने, शराब का परिवहन करने, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहनों का संचालन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, सडकों पर रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग आदि करने वालों तथा वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नामपट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध वृहद स्तर पर की गई कार्यवाही।*

 

*कुल 587 व्यक्तियों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही कर वसूला 167640 रू0 का जुर्माना।*

 

*163 व्यक्तियों के मां0 न्यायालय के किये चालान ।*

 

*67 व्यक्तियों को पुलिस अधीनियम के अन्तर्गत किया गिरफ्तार ।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, वाहन में अवैध रूप से लाठी डण्डे रखने, शराब का परिवहन करने , वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहनों का संचालन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, सडकों पर रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग आदि करने वालों तथा वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नामपट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध वृहद स्तर पर *”आपेरशन लगाम”* चलाये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके क्रम में सभी प्रभारियों को उक्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये हैं।

*ऑपरेशन लगाम* के तहत दून पुलिस द्वारा दिनांक: 08-06-25 तक की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है: –

*01: मां0 न्यायालय के चालान*: 163

*02: किये गये चालान:* 424

*03: जुर्माने की राशि:* 167640

*04: किये गये कुल चालान*: 587

*05: गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की संख्या:* 67

The post आपरेशन लगाम” के अन्तर्गत दून पुलिस की कडी कार्यवाही। appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *