Thu. Nov 19th, 2026

तेजी तथा लापरवाही से वाहन चलाकर एक व्यक्ति की मृत्यु कारित वाले वाहन चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार


*थाना सेलाकुई*

 

दिनांक 06.06.2025 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना सेलाकुई पर लेबर चौक के पास वाहन दुर्घटना में एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना सेलाकुई से पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक श्रवण सिंह पुत्र श्री बलराम सिंह, जो सेलाकुई स्थित एम0जी0 साहनी कंपनी में काम करता था । रात्रि में कंपनी से छुट्टी के बाद घर जाते समय लेबर चौक के पास अज्ञात वाहन द्वारा मृतक की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी गई, गंभीर चोटों के कारण मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु हो गई। मृतक का शव मोर्चरी विकास नगर में रखवाया गया। मृतक का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई तथा उक्त प्रकरण में थाना सेलाकुई पर मृतक के पुत्र श्री रितेश सिंह द्वारा दी गई तहरीर पर मुoअoसंo – 61/2025 धारा 281/105/324(4) बीएनएस के तहत अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत।

 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अज्ञात वाहन चालक की तलाश हेतु थाना सेलाकुई स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर करते हुए आसपास आने जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी फुटेजों को चेक किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त वाहन एवं संदिग्ध के संबंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए आज दिनांक 7/ 6 /2025 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त इस्तुखार पुत्र सफ्फक्त अली को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा घटना से प्रयुक्त वाहन संख्या UK07CB-3914 को सीज किया गया।

 

*नाम/पता मृतक*

1- श्रवण सिंह पुत्र श्री बलराम सिंह,उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम जगदीश खेड़ा थाना बनीगंज जिला हरदोई उत्तर प्रदेश, हाल निवासी अकबर कॉलोनी सेलाकुई देहरादून।

 

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*

इस्तुखार पुत्र सफ्फक्त अली, निवासी घमौलो खुशहालपुर, थाना सहसपुर देहरादून, उम्र 35 वर्ष

The post तेजी तथा लापरवाही से वाहन चलाकर एक व्यक्ति की मृत्यु कारित वाले वाहन चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *