Thu. Nov 19th, 2026

रायपुर क्षेत्र में गाडी का शीशा तोडकर लेपटॉप चोरी किये जाने की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा


देहरादून

 

*03 अभियुक्तों को चोरी के लेपटॉप के साथ किया गिरफ्तार,*

 

*घटना में प्रयुक्त स्कूटी को किया सीज।*

 

*थाना रायपुर देहादून*

 

*घटना का विवरण:* वादी श्री मयंक गौतम पुत्र श्री मातीराम गौतम निवासी गणेश विहार नेहरूग्राम रायपुर ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अमृत फार्म वैंडिग प्वाइंट रायपुर के पास से अज्ञात चोरों द्वारा उनकी गाडी टाटा नेक्सन का शीशा तोडकर गाडी के अन्दर से उनका लैपटॉप चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई एंव घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को चैक किया गया, साथ ही पूर्व में इस प्रकार के प्रकरण में प्रकाश में आये चोरों का सत्यापन कर उनकी अध्यातन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से संदिग्ध का हुलिया प्राप्त किया गया, जिससे मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयास दिनांक 03-06-2025 चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 03 अभियुक्तों 01-शिवम उर्फ बोना 02-अजय उर्फ नाडा तथा 03- राकेश थापा पुत्र लोक बहादुर थापा को अरण्य विहार मयूर विहार के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया लैपटाप बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे तीनों नशे के आदी है व अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त लैपटाप को बेचने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*नाम पता अभियुक्तगण:*

1-शिवम उर्फ बोना पुत्र स्वर्गीय बालम सिंह निवासी ब्रह्म वाला काला थाना रायपुर देहरादून उम्र-22 वर्ष,

2-अजय उर्फ नाडा पुत्र शैलेंद्र डैनियल निवासी ब्रह्म वाला खाल थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष,

3- राकेश थापा पुत्र लोक बहादुर थापा निवासी ब्रह्म वाला खाल थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 44 वर्ष ।

 

*बरामदगी का विवरण:*

1- चोरी किया गया लैपटॉप

2- घटना में प्रयुक्त स्कूटी

 

*पुलिस टीम*

1-उ0नि0 राजीव कुमार धारीवाल

2-कानि0 हिमांशु कुमार

3-कानि0 सुरेश रमोला

4-कानि0 प्रेम पंवार

5-कानि0 मुकेश कण्डारी

The post रायपुर क्षेत्र में गाडी का शीशा तोडकर लेपटॉप चोरी किये जाने की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *