Thu. Nov 19th, 2026

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।


 

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वार्ड-6, दून विहार, बृजलोक कॉलोनी, ग्राम पंचायत सेरकी, सहस्त्रधारा, सिंगली पंचायत, ग्राम पंचायत चंद्रोटी, ग्रामसभा सिल्ला के शेरा गाँव, घन्तु का सेरा सहित अन्य क्षेत्रों में आरसीसी पाइप, सुरक्षा दीवार एवं जल निकासी से संबंधित निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों को भी शीघ्रता से स्वीकृति दिलाई जाए ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर प्रमुख अभियंता सुभाष चंद्र पांडे, अधीक्षण अभियंता संजय राज, अधिशासी अभियंता दीक्षांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

The post सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *