Thu. Nov 19th, 2026

पंतवाड़ी स्थित बाण्डासारी ग्राम पंचायत में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग कर कथा का श्रवण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी


टिहरी/पंतवाड़ी

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज टिहरी जनपद के नैनबाग क्षेत्र अंतर्गत पंतवाड़ी स्थित बाण्डासारी ग्राम पंचायत में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग कथा का श्रवण भी किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ भाग लिया।

कथा स्थल पर पहुंचकर मंत्री गणेश जोशी ने व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक आचार्य महेश सेमवाल से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने क्षेत्रीय आस्था के प्रतीक नाग देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मंत्री जोशी का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। मंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार ग्रामीण विकास और आध्यात्मिक आयोजनों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, निर्मला जोशी, ज्योति कोटिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

The post पंतवाड़ी स्थित बाण्डासारी ग्राम पंचायत में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग कर कथा का श्रवण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *