Fri. Nov 20th, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 12वीं कक्षा की मेधावी छात्रा हिमाद्रि माहरा को किया सम्मानित


 

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला की मेधावी छात्रा हिमाद्रि माहरा को सम्मानित किया। हिमाद्रि ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 99.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्रा को ₹5100 की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने हिमाद्रि और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिमाद्रि के पिता भगवान सिंह एक निजी संस्था में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता हेमा माहरा गृहिणी हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि हिमाद्रि की सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 12वीं कक्षा की मेधावी छात्रा हिमाद्रि माहरा को किया सम्मानित appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *