Thu. Nov 19th, 2026

निर्माणाधीन भवन हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा


देहरादून

 

*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को चोरी के माल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया 03 लाख रुपये अनुमानित कीमत का सामान हुआ बरामद*

 

*घटना में प्रयुक्त स्कूटी को पुलिस ने किया सीज*

 

*थाना नेहरू कॉलोनी*

 

दिनांक 21/05/2025 को वादी श्री भूपेश कुड़ियाल पुत्र राधे राम कुडियाल निवासी शांति विहार देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों द्वारा बिजली के तार चुरा लिये हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 196/25 धारा 305(ं) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना नेहरुकोलोनी पर पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक 22-05-2025 को मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त सुमित शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा को निर्माणाधीन मकान से चोरी किये गये तारों के बंडल के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त द्वारा पूछताछ मे बताया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी किये गये तार के ताबें को बेचकर वो पैसा कमाने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

सुमित शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी MDDA कॉलोनी डालनवाला, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष

 

*बरामदगी:-*

 

1- घटना में चोरी किये गये एक कट्टा बिजली के तार (अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रू0)

 

2- घटना में प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा संख्या: यू0के0-07-एफई-8816

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास

2- हे0कानि0 विद्यासागर

3- कानि0 हितेश चौधरी

The post निर्माणाधीन भवन हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *