Thu. Nov 19th, 2026

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला में प्रस्तावित पुल निर्माण के संबंध में बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


 

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला में प्रस्तावित पुल निर्माण के संबंध में चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या आपत्ति उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि निर्माण प्रक्रिया में स्थानीय लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाए और सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

इस अवसर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार, अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

The post मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला में प्रस्तावित पुल निर्माण के संबंध में बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *