सेवा तथा सुरक्षा के साथ-साथ मानवता के कर्तव्यों के निवर्हन में भी अग्रणीय दून पुलिस
Dehradun
*कैंसर से ग्रसित उपचाराधीन व्यक्ति को रक्तदान कर दून पुलिस के जवान ने निभाया मानवता का कर्तव्य*
*दून पुलिस के जवान ने 81 वीं बार किया रक्तदान*
*उपचाराधीन व्यक्ति के परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का किया आभार प्रकट ।*
किसी भी अपरिहार्य स्थिति अथवा संकट की घडी में सदैव आमजन की सेवा हेतु तत्पर रहने वाली उत्तराखंड पुलिस द्वारा एक बार फ़िर सेवा तथा सुरक्षा के साथ-साथ अपने मानवता के कर्तव्यों को अंजाम देने की मिसाल पेश की है।
आज दिनाँक : 14-05-25 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में उपचाराधीन कैंसर रोग से ग्रसित एक व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता है, जिस पर एस एस पी ऑफिस देहरादून में नियुक्त कॉ0 शाहनवाज द्वारा तत्काल मैक्स हॉस्पिटल जाकर स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए उपचाराधीन व्यक्ति की सहायता करते हुए उत्तराखंड पुलिस के मानवता के कर्तव्यों का निर्वहन किया गया।
जिस पर उपचाराधीन व्यक्ति के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
उक्त जवान द्वारा इससे पूर्व भी 80 बार रक्तदान किया जा चुका है।
The post सेवा तथा सुरक्षा के साथ-साथ मानवता के कर्तव्यों के निवर्हन में भी अग्रणीय दून पुलिस appeared first on Punjab Times.