Thu. Nov 19th, 2026

थाना प्रेमनगर क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराये जाने वाले भवन स्वामियों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही।


 

*दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान।*

 

*थाना प्रेमनगर क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराये जाने वाले भवन स्वामियों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही।*

 

*12 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला 1,20,000 रू0 का जुर्माना।*

 

*थाना प्रेमनगर*

 

अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों तथा अन्य जनपदों/प्रदेशों में आकर देहरादून में रहने वाले व्यक्तियों के सत्यापन किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक: 20-04-25 को थाना प्रेमानगर क्षेत्रान्तर्गत दून पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पावर बैंक कॉलोनी प्रेमनगर में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत किराये दारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 12 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 1,20,000/- रू0 का जुर्माना वसूल किया गया।

 

*चालानों का विवरण:*

 

*01: 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या: 12

कुल वसूला गया जुर्माना: 1,20,000/- रू0*

The post थाना प्रेमनगर क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराये जाने वाले भवन स्वामियों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही। appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *