उत्तराखंड सामाजिक सम्मान संगठन ने की हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा।
देहरादून
(जिला कार्यकारणी देहरादून ने किया आयोजन)
Dehradun
हनुमान जयंती के अवसर पर उत्तराखंड सामाजिक सम्मान संगठन की जिला कार्यकारणी के जिला अध्यक्ष शिवम भट्ट के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया।
जिला अध्यक्ष शिवम भट्ट ने बताया कि हर वर्ष हनुमान जयंती पर हम सभी मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ करते है और सभी के लिए सुख, समृद्धि और स्वस्थ रहने की कामना करते हैं।
जिला सचिव अभिषेक राघव ने कहा कि हनुमान जी का जीवन सेवा, समर्पण और शक्ति का प्रतीक है। जब हम सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं निभाते, बल्कि सामाजिक एकता, आत्मबल और संस्कारों को भी जीवित रखते हैं।
हनुमान चालीसा का आयोजन डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी महादेव कॉलोनी के शिव मंदिर में कराया गया।
आज के इस आयोजन में जिलाध्यक्ष शिवम भट्ट, जिला महासचिव वैभव पंत, जिला सचिव अभिषेक राघव, जिला कोषाध्यक्ष गौरव नौटियाल,दीपक राघव, नैतिक राघव, शोभित ठौकर, भानु प्रताप, अजय ठाकुर,सोनू सैनी,मोनू पालआदि अन्य उपस्थित रहे।
The post उत्तराखंड सामाजिक सम्मान संगठन ने की हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा। appeared first on Punjab Times.