Thu. Nov 19th, 2026

शराब तस्करों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस का एक्शन।


देहरादून

*अवैध रूप से शराब परिवहन करते 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब/02 पेटी बीयर हुई बरामद।*

 

*अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया सीज।*

 

*कोतवाली विकासनगर*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत दिनांक 24/03/2025 को कोतवाली विकासनगर क्षेत्र मे डाकपत्थर तिराहे के पास से चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 संदिग्ध वाहन बुलेरो संख्या: यू0के0-07-ए0आर0-5079 से अभियुक्त दीवान दास पुत्र श्री तुलसीराम को अवैध रूप से परिवहन की जा रही 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग) तथा एवं 02 पेटी बीयर (मेड्यूसा) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में अन्तर्गत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

दीवान दास पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम खुन्ना, थाना कालसी, जनपद देहरादून, उम्र 50 वर्ष

 

*बरामदगी:-*

 

01- 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग

02- 02 पेटी बीयर (मेड्यूसा)

03- वाहन बुलेरो संख्या: यू0के0-07-ए0आर0-5079

 

*पुलिस टीमः-*

 

01- कानि0 सौरभ सैनी

02- कानि0 वीर सिंह

The post शराब तस्करों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस का एक्शन। appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *