Thu. Nov 19th, 2026

नशा तस्करों पर जारी है दून पुलिस की कार्यवाही


देहरादून

 

*अलग- अलग थाना क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

 

*अभियुक्तो के कब्जे से 6.08 ग्राम अवैध स्मैक तथा 662 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद*

 

*गिरफ्तार अभियुक्तो में से 01 नशा तस्कर पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जा चुका है जेल*

 

*अभियुक्त के विरुद्ध मादक पदार्थो की तस्करी तथा चोरी के आधा दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत*

 

 

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

 

उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है :-

 

*1- थाना बसन्त विहार*

 

*662 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 महिला अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

दिनांक: 19-03-25 को थाना बसंत विहार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मलिक चौक से शास्त्रीनगर खाला की तरफ जाने वाली सड़क पर दौराने चेकिंग एक संदिग्ध महिला नीतू पत्नी रामदास को 662 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध अंतर्गत धारा 8/20/27(ए)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-*

 

नीतू पत्नी रामदास उम्र 22 वर्ष निवासी गांधीग्राम, थाना कोतवाली नगर, देहरादून मूल निवासी सीतामढ़ी, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार

 

*बरामदगी:-* 662 ग्राम अवैध गांजा

 

 

*2- थाना सहसपुर*

 

*6.08 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

आज दिनांक 20/03/2025 को सहसपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सहसपुर सभावाला मार्ग स्थित नाले के पास से एक अभियुक्त को 6.08 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर मु0अ0स0 – 62/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

*नाम पता अभियुक्त*-

 

वहीद पुत्र मोहम्मद निवासी बड़ा रामपुर, थाना सहसपुर, उम्र 39 वर्ष।

 

*बरामदगी विवरण*

 

6.08 ग्राम अवैध स्मैक

 

*आपराधिक इतिहास*

1- मु0अ0सं0- 122/12 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर

2- मु0अ0सं0 90/15 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर

3- मु0अ0सं0- 10/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर

4- मु0अ0सं0 369/18 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर

5- मु0अ0सं0 312/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर

6- मु0अ0सं0 186/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर

7- मु0अ0सं0 77/16 धारा 379/411 आईपीसी थाना सहसपुर

The post नशा तस्करों पर जारी है दून पुलिस की कार्यवाही appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *