Thu. Nov 19th, 2026

सिरफिरे के सर से दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत


देहरादून

*महिला को देसी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।*

 

*अभियुक्त द्वारा महिला को डराने की नीयत से तमंचे से फायर का वीडियो बनाकर भेजा था महिला को*

 

*अभियुक्त के कब्जे से अवैध देसी तमंचा किया बरामद।*

 

*पैसों के लेन-देन को लेकर अभियुक्त का महिला से चल रहा था विवाद।*

 

*कोतवाली कैंट*

 

कोतवाली कैंट में वादिनी श्रीमती प्रिया थापा निवासी कौलागढ़ थाना कैंट द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 07/03/25 को सुमित बेदी नाम के एक व्यक्ति ने उनकी बहन के घर पर आकर उन्हें तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा तमंचे से फायर कर उसका वीडियो बनाकर उन्हें डराने की नीयत से उन्हें भेजा। वादनी द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कैंट में *मु0अ0सं0: 40/25 धारा 115(2)/333/351(2)/352 बीएनएस* पंजीकृत किया गया।

 

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाँक 18/03/25 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुमित बेदी पुत्र स्व० श्री श्रवण बेदी को पंडितवाडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वादिनी प्रिया थापा से पैसों के लेन देन को लेकर उसका काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा वादिनी को पैसा न लौटाने पर जान से मारने की धमकी दी गई तथा उसे डराने की नीयत से देसी तमंचे से फायर का एक वीडियो उसके मोबाइल पर भेजा। देसी तमंचे के विषय में जानकारी करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा उक्त तमंचा अपने एक स्थानीय मित्र से लिया था, जिसकी मृत्यु के बाद अभियुक्त द्वारा उक्त तमंचे को अपने ही पास रख लिया था।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*:

 

सुमित बेदी पुत्र स्व० श्री श्रवण बेदी निवासी विंग नंबर -07 मकान नंबर 13/1/2 थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 42 वर्ष।

 

*बरामदगी*:- एक अवैध देसी तमंचा

 

*पुलिस टीम:*

 

1- अ0उ0नि0 महेंद्र सिंह नेगी

2- का0 तरुण नेगी

3- का0 अजय कुमार

The post सिरफिरे के सर से दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *