Thu. Nov 19th, 2026

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को सौपा इस्तीफा……


देहरादून

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विदित रहे कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में पहाड़ी समुदाय के लोगों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी देने के बाद से लगातार उनके इस्तीफे की मांग हो रही थी।

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज दोपहर के बाद अपने पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया था। उन्होंने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी और कहा कि वह सीएम धामी को इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं। इस बीच उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन में स्वयं द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की। इस दौरान प्रेसवार्ता कर वह भावुक नजर आए। इसके पश्चात वह सीएम धामी से मिले और उन्हें इस्तीफा सौंप दिया।

उल्लेखनीय है कि पर्वतीय समाज के प्रति विधानसभा में टिप्पणी करने के बाद वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जबरदस्त तरीके से ट्रॉल हो रहे थे, आखिरकार आज उन्होंने इस्तीफा देकर पर्वतीय समाज की नाराजगी के मामले को समाप्त कर दिया है।

The post कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को सौपा इस्तीफा…… appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *