Thu. Nov 19th, 2026

पटेलनगर क्षेत्र से हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा


देहरादून

*वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

 

*अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा वाहन हुआ बरामद,*

 

*कोतवाली पटेलनगर*

 

दिनांक 06-03-2025 को वादी श्री गौतम प्रकाश पुत्र स्व0 श्री दौलतराम सकलानी निवासी लेन नं0-5 द्वारिकापुरम मोथरावाल जनपद देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर में एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी एक्टिवा संख्या-यू0के0-07बीएच-5074 ऊर्जा पार्क वाली गली से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-96/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के सम्बंध में सुरागरसी / पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से दिनांक 11-03-2025 को चैकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले 03 अभियुक्तों (1)-सहवान पुत्र गुल सरोवर (2)- शाहरुख पुत्र अकरम खान (3)- अर्जुन पुत्र कुशल पाल को विशाल मेगामार्ट के पीछे खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया वाहन एक्टिवा संख्या-यू0के0-07बीएच-5074 बरामद किया गया।

 

*नाम पता अभियुक्त*

1- सहवान पुत्र गुल सरोवर, निवासी मोरोवाला बलूनी स्कूल के पीछे, क्लेमनटाउन देहरादून, उम्र-25 वर्ष ।

2- शाहरुख पुत्र अकरम खान, निवासी मोरोंवाला बलूनी स्कूल के पीछे, क्लेमनटाउन देहरादून, उम्र-27 वर्ष ।

3- अर्जुन पुत्र कुशल पाल, निवासी गंगदास पुर जट थाना देवबन्द सहारनपुर उम्र 30 वर्ष ।

 

*बरामदगी*

एक्टिवा संख्या-यू0के0-07बीएच-5074

 

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 श्री कैलाश चन्द्र कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून।

2- कानि0 राहुल कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।

3- कानि0 राजदीप मलिक कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।

4- कानि0 राजीव कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।

The post पटेलनगर क्षेत्र से हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *