Thu. Nov 19th, 2026

दून पुलिस के जवान ने अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर करी उपचाराधीन युवती की सहायता


देहरादून

*दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का कर्त्तव्य*

 

*दून पुलिस के जवान ने अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर करी उपचाराधीन युवती की सहायता*

 

*इससे पूर्व भी 78 बार रक्तदान कर चुका है दून पुलिस में नियुक्त जवान*

 

*परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए किया दून पुलिस का आभार व्यक्त*

 

दिनाँक : 06-03-25 को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में कैंसर से ग्रसित उपचाराधीन एक युवती को उपचार हेतु प्लेटलेट्स की आवश्यकता है, जिस पर एसएसपी कार्यालय की पीआरओ शाखा में नियुक्त कॉ0 शाहनवाज द्वारा तत्काल मैक्स हॉस्पिटल पहुँचकर अपना रोज़ा तोडते हुए स्वेच्छा से रक्तदान कर उपचाराधीन युवती की सहायता की।

युवती के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया। का0 शाहनवाज इससे पूर्व भी 78 बार स्वेच्छा से रक्त दान कर चुके हैं।

The post दून पुलिस के जवान ने अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर करी उपचाराधीन युवती की सहायता appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *