Thu. Nov 19th, 2026

उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून/हल्द्वानी

देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल ले०ज० गुरमीत सिंह के साथ हल्द्वानी स्थित आर्मी हैलीपैड में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कैबिनेट मंत्री ने उप राष्ट्रपति की धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनकड़ का भी स्वागत किया। विदित हो कि उप राष्ट्रपति अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड प्रवास पर हैं और आज कैंची धाम स्थित बाबा नीभ करौली मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *