Wed. Nov 18th, 2026

अरदास के बाद खुले श्री हेमकुण्ट साहिब प्रांगण के मुख्य द्वार,25 मई से शुरू होगी यात्रा

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

*बोले सो निहाल के जकारो से गूंजा उत्तराखंड*

हेमकुण्ट वासी गुरु गोविंद सिंह जी की अपार कृपा से भारतीय सेना एवं यात्रा को संचालित करने वाले गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादार बर्फ के बीच में से आस्था पथ बनाते हुए श्री हेमकुण्ट साहिब की पवित्र धरती पर पहुंच गये।

इस अवसर पर प्रभु से अरदास कर गुरुद्वारा प्रांगण के मुख्य द्वार को खोला गया। भारतीय सेना के 35 सदस्य एवं ट्रस्ट के 15 सेवादार इस दल में शामिल हैं। गुरुद्वारा परिसर में स्थित दरबार साहिब के कपाट 25 मई को धूम धाम से खोले जाएंगे एवं गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया जाएगा। श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया की सेवा को समर्पित इस दल की अगली रणनीति के तहत् आधे लोग सीढ़ियों वाले रास्ते से बर्फ का कटान करेंगे और बाक़ी खचरों के आवागमन के लिए पथ से बर्फ हटायेंगे। सेना के समर्पित जवानों ने भरोसा दिलाया कि 20 मई तक सम्पूर्ण कार्य कर लिया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *