Wed. Nov 18th, 2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। सर्वे चौक-क्रासिंग-रायपुर रोड-तपोवन चौक से नालापानी चौक, फुव्वारा चौक-6 नम्बर पुलिया-डोभाल चौक से गुजरोवाली रोड तक, आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम ने 30 चालान करते हुए रुपए 15100 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 18 चालान करते हुए, रुपए 6750 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 17 चालान करते हुए रुपए 8500 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे।

—-0—

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *