Thu. Nov 19th, 2026

उल्लास…उत्सव..उमंग..प्रेम नगर पर चढ़ा *श्रीराम का रंग*

देहरादून/प्रेम नगर

 

वर्षों की मेहनत ,पूजा और अस्था के सदके अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हुआ

जहाँ जहाँ दुनिया में राम नाम लेने वाले है सभी जगह राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन धूम धाम से मनाया गया

सुबह से ही मंदिरों से घंटियां की आवाजों के साथ साथ

रामचरित्र मानस के पाठ की मधुर धुन सुनाई पड़ने लगी

मानो धरती पर देवो का आगमन हुआ हो

सुबह से ही दिवाली की तरह बाजार सजने लगे

जगह जगह संगत रूप में भगत भजन करते और एक दूसरे को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते नजर आए

तो एसे में प्रेम नगर वासी भी कहा अछूते रह सकते थे

प्रेम नगर सनातन धर्म मंदिर में सुबह से ही भक्तों का मेला लगना शुरू हो गया

रामचरित्र मानस के पाठ के साथ जय श्रीराम के जयकारो से प्रेम नगर

राममय हो गया

सभी भक्तों ने जयकारो के साथ प्रभात फेरी निकाली और समस्त प्रेम नगर राम नगर में बदल गया

प्रेम नगर सनातन धर्म मंदिर और गुरुद्वारा सिंह सभा और सभी धार्मिक संस्थानों ने मिलकर रामलला का ये त्योहार धूमधाम से मनाया

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में व्यापार मंडल  प्रेम नगर के अध्यक्ष राजेश भाटिया,संरक्षक राजीव पूंज,सूरज प्रकाश भाटिया,अमित भाटिया,मोहित ग्रोवर, रविंदर सिंह खालसा,राजेश भोला,लाल चंद,आशु मेहता,कीमत गुलाटी, रवि भाटिया,मोहन सिंह खालसा सभी ने राममय होकर राम नाम का गुणगान किया

सभी भत्तों ने दिन में राम नाम का रंग लगा कर होली मनाई और रात के समय राम नाम के दीपक जला कर दिवाली मना कर एक दूसरे को बधाईयाँ दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *