Wed. Nov 18th, 2026

स्वर्ग आश्रम, प्रेमनगर में किया गया वृक्षारोपण अभियान

देहरादून/*प्रेम नगर*

Clean and Green Environment Society द्वारा प्रेमनगर के स्वर्ग आश्रम में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर केवल बांस के 100 से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया। स्वर्ग आश्रम में नदी का किनारा होने के कारण केवल बांस के वृक्ष लगाने का निर्णय किया गया।

वर्ष 2023 में Clean and Green Environment Society द्वारा किया गया यह दूसरा वृक्षारोपण अभियान है। स्वर्ग आश्रम समिति प्रेम नगर द्वारा हमारी समिति क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट से निवेदन किया गया कि स्वर्ग आश्रम में केवल बांस के वृक्ष लगाए जाएं क्योंकि यहां पर नदी के तट का किनारा है और बांसों की अच्छी वृद्धि होगी।

प्रेम नगर शमशान घाट में समिति द्वारा दिया गया यह प्रथम चरण का वृक्षारोपण अभियान है। दूसरे चरण में यहां पर दूसरी प्रजातियों के लगभग 100 से अधिक वृक्ष लगाए जाएंगे। श्मशान घाट समिति द्वारा उक्त कार्यक्रम में चकराता विधायक, श्री प्रीतम सिंह को आमंत्रित किया गया जिन्होंने समिति के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और समिति के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रेम नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राजीव पुंज भी उपस्थित रहे और समिति के साथ मिलकर वृक्षारोपण भी किया।

इस वृक्षारोपण अभियान में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रंदीप अहलूवालिया, कोषाध्यक्ष शम्भू शुक्ला, सचिव जेपी किमोठी, संयोजक अमित चौधरी एवं नितिन कुमार, राकेश दुबे, हर्षवर्धन जमलोकी, प्रभजीत सिंह, सुभाष नागपाल, संदीप मेंहदीरत्ता, अमर जैन, सुमित खन्ना, सोनू वीर जी, विश्वास दत्ता, नामित चौधरी तथा शिवम शुक्ला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *