Wed. Nov 18th, 2026

बारिश के कारण कृषि मंत्री गणेश जोशी का हरिद्वार दौरा स्थगित।

*रविवार को मंगलौर पहुंचेंगे मंत्री जोशी प्रभावित क्षेत्र का करेंगे स्थलीय निरीक्षण।*

देहरादून

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आज हरिद्वार का दौरा बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि कृषि मंत्री गणेश जोशी आज बीते दिनों भारी बारिश के कारण प्रभावित आपदा ग्रस्त क्षेत्र लक्सर, खानपुर तथा मंगलौर का स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसे बारिश के कारण आज स्थगित कर दिया गया है। अब कृषि मंत्री गणेश जोशी रविवार को प्रातः 11 बजे मंगलौर पहुचेंगे। जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्र का मुआयना और प्रभावित किसानों से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *