Wed. Nov 18th, 2026

नही रहे मशहूर फुटबॉलर, उत्तराखण्ड रत्न वॉर हीरो पूर्व सैनिक सुबेदार दुर्गा प्रसाद

वरिष्ठ पत्रकार रजनीश के शर्मा को पित्र शोक,
नही रहे मशहूर फुटबॉलर, उत्तराखण्ड रत्न वॉर हीरो पूर्व सैनिक सुबेदार दुर्गा प्रसाद

देहरादून

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, निर्माता, निर्देशक रजनीश के शर्मा के पिताश्री उत्तराखंड रत्न 2014- वॉर हीरो ‌से सम्मानित तथा स्वंतत्रता सेनानी गोरे खान के साथ बाल्यावस्था में स्वंतत्रता आंदोलन से जुड़े और 16 अक्टूबर 1936 में गढ़ी कैंट देहरादून में जन्मे सूबेदार दुर्गा प्रसाद ने उत्तराखण्ड का गौरव बड़ते हुए


भारतीय सेना 3/9 GR में 26 वर्षो तक सेवाए देकर 1983 में वॉलंटरी रिटायरमेंट लेकर कैनारा बैंक देहरादून में सेवारत रहे। आपने 1962, 1965 & 1971 का युद्ध भारतीय सेना के लिए लड़ा और 14 दिसंबर 1971 से 01 दिसंबर 1972 तक पाकिस्तान जेल में एक वर्ष तक युद्ध बंधक (प्रिजनर ऑफ वॉर) रहे।
आप 26 सितंबर 1965 को ऑपरेशन रिडल दौरान युद्ध में घायल (वॉर वाउंडेड) हुए फिर 14दिसंबर 1971 में एक अधिकारी को बचाते हुए ऑपरेशन कैक्टस लिली के दौरान वेस्टर्न थिएटर में युद्ध जख्मी (वॉर वाउंडेड) रहे।
दुर्गा प्रसाद जी विजय कैंट फुटबॉल क्लब के फाउंडर मेंबर रहे और आप ईस्टर्न कमांड, वेस्टर्न कमांड, सेंट्रल कमांड , संतोष ट्रॉफी, डूरंड कप आदि कई फुटबॉल टूर्नामेंट खेला तथा मोहमडन स्पोर्टिंग क्लब में कोच भी रहे। आप रामलीला कमेटी गढ़ी कैंट से जुड़े रहे और तुलसीदास जी/ वाल्मीकि जी की भूमिका के अलावा हर वर्ष भरत की भूमिका निभाते रहे साथ ही आप टपकेश्वर महादेव मंदिर, काली माता मंदिर मच्छी बाजार एवम कई अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे।
ईश्वर आपको अपने चरणों में निवास दे

*DKJ News परिवार एसे महान सैनिक,खिलाड़ी और समाजसेवक को नमन करता है*

*अंतिम सांस 09 जुलाई 2023*

ठाकुरपुर टी स्टेट, वाया प्रेमनगर, निकट क्रिसलिस स्कूल, स्विमिंग पूल रोड, ठाकुरपुर देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *