थक कर न बैठ राही । थक कर न बैठ राही,अभी तो बहुत दूर जाना है, चला ही कितना है तू, अभी तो मंजिल को पानाहै।
देहरादून…हमारे देश में प्रतिभा की कोई नहीं है बस एक नजरिए की जरूरत है, हीरे को पहचाने की नज़र की जरूरत है
ऐसी ही अनूठी प्रतिभा जिनका अपनी कलम पर पूर्ण विश्वास और शब्दों को जोड़ने की अनोखी कला की मालिक देहरादून के सहसपुर की रहने वाली
*नैना कंसवाल* पेशे से आप एक अध्यापिका है लकिन कलम की बहुत धनी है कुछ पंक्तियां आप की नज़र……
थक कर न बैठ राही । थक कर न बैठ राही,अभी तो बहुत दूर जाना है,
चला ही कितना है तू, अभी तो मंजिल को पानाहै।
क्या सोचकर बैठा तू ,कौन-सा पथ तूने अभी पार किया,
अभी तो केवल पगडंडियों पर ही चला है तू, रास्तों का तो अभी आगाज़ किया।
इधर-उधर न देख राही ये तो थकने का बहाना है,
सीधे मंजिल को देख जिसे तुझे पाना है।
परेशानियां तो रास्ते के कंकर पत्थर है इनसे न घबरा तू,
बस चलते-चल बस चलते-चल अपने निश्चय को भूल न तू।
ये जिंदगी का सफर है पड़ाव हैं इसके बहुत से बाकी,
क्या इनसे थक जाना अभी तो डगर पार की आधी।
ऐसे थककर बैठेगा तो कैसे पहु़ँच पाएगा ,
मंजिल तक पहुँचना ही तेरी मंजिल है नहीं पहुँचेगा तो जीवन में क्या कर पाएगा।
थक कर न बैठ राही अभी तो बहुत दूर जाना है,
चला ही कितना है तू, अभी तो मंजिल को पाना है।
स्वरचित-रचना
*नैना कंसवाल*