Fri. Nov 20th, 2026

जिला प्रशासन द्वारा इस बार गंगोत्री धाम आने वाले बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री मंदिर तक लाने एवं ले जाने हेतु पैदल मार्ग पर व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उत्तरकाशी

 

जिला प्रशासन द्वारा इस बार गंगोत्री धाम आने वाले बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री मंदिर तक लाने एवं ले जाने हेतु पैदल मार्ग पर व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिसकी दरें भी निर्धारित की गई है। जिसमें प्रस्तावित हेलीपैड से गंगोत्री मंदिर तक आने-जाने का ₹450 एवं पकौड़ा नाला से गंगोत्री मंदिर तक आने-जाने का ₹400, स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट हॉस्पिटल से आने-जाने का ₹200 निर्धारित किया गया है।

 

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा कि दिव्यांग एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर तक आने जाने में कोई दिक्कत न हो इसलिए सुगम और सुरक्षित यात्रा के दृष्टिगत व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। व्हीलचेयर की दरें निर्धारित की गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *